नारायणपुर : महाजाम की समस्या व अतिक्रमण से कराहता हुआ मधुरापुर बाजार में एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर नारायणपुर सीओ रामजपी पासवान के द्वारा दंडाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में आज बुधवार को एक सितंम्बर को मधुरापुर बाजार में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण से मुक्त करने की बात नारायणपुर सीओ रामजपी पासवान ने बताया है.उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मधुरापुर बाजार से लेकर बीरबन्ना चौक तक बुलडोजर चलेगा.

क्योंकि इसमें अतिक्रमित लोगों को कई बार नोटिस भी किया गया साथ हि माईकिंग करवाकर हिदायत दी गई और जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी सूचना दिया गया फिर भी बिहार सरकार की जमीन को खाली नहीं कर रहा है.

इसलिए प्रशासन को मजबूरन बुलडोजर चलाना होगा वहीं 2 अगस्त को बलहा गांव में भी अतिक्रमित बिहार सरकार की जमीन को मुक्त कराया जाएगा जबकि 6 अगस्त को नगरपारा में बिहार सरकार की अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *