नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया मस्जिद के पास 14 नंबर सड़क पर आँटो चालक से वसुली करने के दौरान शराब के नशे में तीन युवकों ने टेम्पो चालक से मारपीट किया. चालक से मारपीट करके रुपये की माँग करने लगा.

बीचबचाव करने आये ग्रामीणो से भी मो.रहुप, मो.अहमद, मो.सद्दाम तीनों युवक उलझ पड़े. जिसमें मो इलियास,नवनीत चौधरी,श्रवण चौधरी को चोट लगी. ग्रामीणों ने बताया की तीन युवक टेम्पो चालक से रुपये की माँग कर रहा था. चालक द्वारा इनकार करने पर उससे मारपीट करने लगा तो चालक टेम्पो लेकर भागा तो गुस्साए तीनों युवक नहीं माना टेम्पो चालक को खदेड़ने लगा.

आसपास के लोग पहुंचे तो उससे भी तीनों उलझ पड़े अब चालक को छोड़ गांव वाले से ही युवक भीड़ गया. मामला बिगड़ता देख ग्रामीणों ने भवानीपुर पुलिस को दुरभाष पर जानकारी दी. घटना स्थल पर पुलिस को पहुंचते हि मामला बिगड़ता देख युवक वहां से फरार हो गया. घटना को लेकर नवनीत चौधरी एवं श्रवण चौधरी ने भवानीपुर ओपी में आवेदन दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *