Hungama_TV

नारायणपुर – प्रखंड के  माध्यमिक उच्च बिधालय नारायणपुर व एल एन बी जे बालिका उच्च विद्यालय भ्रमरपुर में  मैट्रिक के प्रवेश पत्र के नाम पर  876 छात्रों के साथ 25 से 30 रूपये की उगाही शिक्षकों की मिलीभगत से प्रधानाध्यापक द्वारा की जा रही है शनिवार को  दोपहर बाद लगभग 1:30 बजे उच्च बिधालय नारायणपुर के छात्र हितेश झा, संतोष झा, मो शहनवाज,मुकेश, रोहित्य, मो सोहन ,रौशन, कन्हैया, राजीव, अभिमन्यु सहित अन्य छात्र छात्राओं ने बिधालय के शिक्षक राजीव कान्त झा पर आरोप लगाया कि फामॆ भरने के वक्त ऑनलाइन आवेदन के नाम पर 50 रूपये प्रति छात्र एवं प्रवेश पत्र के नाम पर 25  से 30 रूपये प्रति छात्र वसूली का आरोप लगाते हुए बिधालय में हंगामा किया. मामले को लेकर  शिक्षक से संपर्क किया गया तो  शिक्षक ने प्रधानाध्यापक के आदेश पर 30 रूपये प्रति छात्र लेने की बात कही. वहीं प्रधानाधयापक  शिवेश झा ने बताया बिधालय में शनिवार से प्रवेश पत्र बाॅटना चालू  किया गया है आज मैं जिला में  मिटिंग में था मुझे कोई जानकारी नहीं है. वहीं बीडीओ सतेंद्र सिंह ने कहा जाॅच कर बिधालय के शिक्षक व प्रधानाधयापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी फुल बाबू चौधरी ने बताया छात्र से प्रवेश पत्र देने के  एवज में रूपया लेनी गलत बात है मामले को लेकर प्रधानाधयापक से सपष्टीकरण पुछा जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *