नारायणपुर – प्रखंड के उत्तकर्मित हाई स्कूल भवानीपुर में सोमवार को मड़वा इंडेन गैस एजेंसी के सौजन्य से भवानीपुर विघालय के सभी उतीर्ण छात्रों को व्यपार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष प्रसून कुमार उर्फ गंगा सिंह व भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने सम्मानित किया. सम्मान समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष व संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक सनातन सिंह ने किया.
Total Downloads: 82
उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में 62 छात्रों में 21 प्रथम श्रेणी, 19 द्वितीय श्रेणी व तीन तृतीय श्रेणी से उतीर्ण हुआ.

जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सत्यम कुमार, द्वितीय स्थान करने वाले पुष्पा कुमारी व तृतीय स्थान के प्रिंस कुमार सहित अन्य छात्र एवं बिधालय के शिक्षक को गोल्ड मेडल, सिल्वर, बान्च शिल्ड से पुरूस्कृत कर सम्मानित किया. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक बाधेश्वर सिंह, कमल किशोर, विपीन सिंह, पीयूष कुमार सिंह, टिंकू, मृत्युंजय, मुकुल सिंह सहित अन्य बुद्धिजीवी व ग्रामीण मौजूद थे.

