Total Downloads: 198
नवगछिया : नवगछिया बिजली विभाग के द्वारा नवगछिया में घरों में बिजली मीटर रीडिंग करने के लिए गए नवगछिया के मुसहरी टोला निवासी गौतम कुमार को बिजली रीडिंग के दौरान ईटा से मारकर जख्मी कर दिया. मामला शनिवार की सुबह का है. जब गौतम नवगछिया के नवादा में घरों में लगे बिजली मीटर का रीडिंग लेने पहुंचे. इस दौरान कुछ घरों की रीडिंग के बाद नवादा के दिनेश मंडल की घर की रीडिंग लेने के दौरान बगल के ही मनोज मंडल, गौतम पर यह कह कर बरस पड़े की अधिक बिजली बिल कैसे आ रहा है. इतना कहते ही वह और उग्र हो गया और गौतम पर ईंट से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया. साथ ही रीडिंग के लिए विभाग के द्वारा दिया गया मोबाइल भी छीन लिया. जब तक कि आसपास के लोग आते मनोज मंडल मौके से भाग गया. वहीं घायल का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. इस बाबत गौतम ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर मनोज मंडल को आरोपी बनाया गया है. वहीं नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि आवेदन दिया गया है. जांच कर कारवाई की जाएगी.

