राजदेव यादव पर लगाए गए थे कई संगीन आरोप
107 में 3 दिन बंद कर पिटाई करने का मामला
छोड़ने के एवज में 50 हजार रूपये की गई थी मांग

index

नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में 3 दिन पूर्व गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी सुबोध मंडल की पेशी के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा था. जिसके बाद उसका इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया था. जिसमें सुबोध मंडल ने गोपालपुर थाना के एएसआई राजदेव यादव पर 107 में 3 दिन थाना में बंद कर मारपीट करने का आरोप वह 50 हजार रूपये की मांग की गई थी. जिसके बाद पीड़ित द्वारा नवगछिया व्यवहार न्यायालय में मामला भी दर्ज किया गया था. वही नवगछिया एसपी, डीएसपी व एसडीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. इस मामले में शनिवार को नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने एएसआई राजदेव यादव को कमान दे कर लाइन हाजिर किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *