02-1446455535-jailinmates

नवगछिया: पिछले वर्ष तीस अक्तूबर को रंगरा के प्राईवेट ट्यूटर व जीबी कॉलेज नवगछिया का छात्र रहस्यमय तरीके से गायब हो गये. परिजनों व ग्रामीणों की दबिश पर जब पुलिस ने अनुसंधान किया तो पता चला कि मिक्की की हत्या उसी के दोस्तों ने कर दी है. मिक्की इस्माइलपुर के परवत्ता गांव की एक लड़की से प्यार करता था जो लड़की के दोस्तों को नागवार गुजर रहा था. अंतत: लड़की के भाई और मिक्की के दोस्तों ने मिल कर मिक्की को शराब पीने के बहाने बाबा बिशु राउत सेतु पर ले गये और गला दबा कर मिक्की की हत्या कर उसे कोसी नदी में फेंक दिया. पुलिस ने इस कांड में संलिप्त सभी अपराधियों को एक बार सलाखों के पीछे भेज चुकी है लेकिन मिक्की के शव की बरामदगी नहीं हो पायी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *