बिहार दिवस पर लालू के परिवार के कार्यक्रम से दूर रहने की वजह का पता चल गया है. बिहार दिवस के कार्ड पर अपना नाम छपा न देख बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को गुस्सा आ गया. उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा न लेने का फैसला किया. जब वह नहीं गए तो उनके बड़े भाई और स्वास्थ्य मंत्री तेज़ प्रताप यादव भी कार्यक्रम में नहीं गए. इस पर लालू प्रसाद की बेटी और सांसद मीसा भारती ने कहा कि बहुत सारे बर्तन एक साथ होते है तो आवाज़ तो आती है.

 misha bharti

22 मार्च को बिहार दिवस के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे, लेकिन लालू यादव के परिवार का कोई सदस्य कार्यक्रम में मौजूद था. इसको देखते ही बीजेपी तुरंत इस पर सवाल उठाते हुए कहने लगी कि गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है. हालांकि महागठबंधन में शामिल जेडीयू कांग्रेस और आरजेडी इस बात का जोरदार खंडन करते रहे कि महागठंबधन में कोई दरार है. दोनों ने इसके लिए अलग-अलग कारण बताए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *