टीम योगी में दो डिप्टी सीएम के अलावा कुल 44 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 22 को कैबिनेट मंत्री 9 को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 को राज्यमंत्री बनाया गया है।

images

भूपेन्द्र सिंह (राज्य मंत्री)
यह भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी हैं। भूपेंद्र सिंह लंबे समय से भाजपा में हैं। संभल से जब मुलायम सिंह चुनाव मैदान में थे तो भाजपा ने भूपेंद्र सिंह को उनके सामने प्रत्याशी बना कर उतारा था। भूपेंद्र सिंह जाट समाज से आते हैं और भाजपा संगठन में उनकी अच्छी पैठ है।

डा धर्म सिंह सैनी (राज्य मंत्री)
4 अप्रैल 1961 जन्मे सैनी नकुड़ सीट से विधायक हैं। जिला सहारनपुर 21 सितंबर 2016 को की भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 2017 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद को लगातार दूसरी बार हराया
। 2002 से लगातार नकुड़ विधानसभा सीट से विधायक बसपा के टिकट पर लगायी जीत की हैट्रिक बसपा शासनकाल में रहे हैं कैबिनेट शिक्षा मंत्री।

स्वाति सिंह (राज्य मंत्री)
यह बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष है। उनके पति दयाशंकर सिंह को मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था जिसके बाद भाजपा ने स्वाति को लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने 34,047 वोट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद उनके पति दयाशंकर सिंह की बीजेपी में वापसी भी हो गई।

सुरेश राणा (राज्य मंत्री)
यह शामिली जिले की थाना भवन सीट से विधायक हैं। सुरेश राणा एक किसान परिवार से आते हैं। राणा थाना भवन सीट से 2012 में भी विधायक चुने गए थे। इस बार दूसरी बार इसी सीट से विधायक बने हैं। सुरेश राणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के फायरब्राड नेता माने जाते हैं। इनकी छवि भी हिन्दूवादी नेताओं के रूप में हैं।

मोहसिन रजा ((राज्य मंत्री)
योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। मोहसिन रजा मूलत: लखनऊ के ही रहने वाले हैं। यह कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्हें प्रवक्ता भी बनाया था। रजा रणजी मैच भी खेल चुके हैं। रजा अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है।

बीजेपी ने भले ही यूपी विधानसभा चुनावों में किसी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में न उतारा हो लेकिन यूपी के भावी सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट में मुस्लिम चेहरा शामिल किया। पूर्व रणजी खिलाड़ी मोहसिन रजा को योगी टीम में राज्यमंत्री बनाया गया है। मोहसिन अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है।

अनुपमा जायसवाल (राज्य मंत्री)
यह यूपी की बहराइच सीट से विधायक चुनी गईं हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (2012) में अनुपमा जायसवाल को सपा के वकार अहमद शाह ने हरा दिया था। अनुपमा जायसवाल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भी हैं।

स्वतंत्र देव सिंह (राज्य मंत्री)
यह कॉलेज के समय से ही संघ और छात्र राजनीति से जुडे रहे हैं। एक बार विधान परिषद सदस्य भी रहे हैं। संघ और पीएम मोदी के करीबी नेताओं में शुमार हैं। मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले सिंह अब उरई में रहते हैं। वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी है।

गुलाब देवी (राज्य मंत्री)
चंदौसी शहर के मौहल्ला सुभाष रोड पर रहने वाली गुलाब देवी पत्नी रामलाल सिंह पेशे से शिक्षक हैं। गुलाब देवी ने 1991 में राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चंदौसी सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। इसके बाद 1993 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

1996 में जनता ने उन्हें फिर से अपना विधायक चुना। 1996 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गुलाब देवी को महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया। 2002 के चुनाव में गुलाब देवी ने फिर से जीत हासिल की। इसके बाद 2007 व 2012 के चुनाव में गुलाब देवी भाजपा के ही टिकट पर चंदौसी सीट से चुनाव लड़ी मगर दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से चुनाव लड़ा तो चंदौसी सुरक्षित सीट से भाजपा की विधायक चुनी गईं।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *