मौके पर ही हो गई मौत 12वीं क्लास की थी छात्रा, शादी की हो रही थी तैयारियां पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पहुंचाया अनुमंडल अस्पताल
नवगछिया: कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन मकनपुर ढाला के पास डाउन महानंदा एक्सप्रेस के सामने कूदकर रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली निवासी मोहम्मद सलीम की बेटी अख्तरी खातून ने खुदकुशी कर ली.
Total Downloads: 85
घटना 4 बजे की बताई जा रही है. मकनपुर केबिन के पास समपार फाटक बंद होने के बाद फाटक पर मौजूद कई लोगों ने देखा कि छात्रा मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय की तरफ से कॉलेज ड्रेस पहनकर फोन पर बात करते हुए फाटक के पास पहुंची, तभी नवगछिया स्टेशन से खुली महानंदा गुजरने ही वाली थी की छात्रा ने मोबाइल से सिम निकालकर तोड़ दिया और ट्रेन के सामने कूद गई. जिससे उसके सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया.


शव के पास से मिले पहचान पत्र और मोबाइल नंबर द्वारा छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल अस्पताल पहुंची छात्रा के परिजनों ने का रो रो कर बुरा हाल था. अनुमंडल अस्पताल पहुंचे मृतक के चाचा मोहम्मद जब्बार अली ने बताया कि मृतिका अख्तरी खातून की शादी की बात चल रही थी. रविवार को कटिहार जिले के चकला गांव में लड़के का छेका करने जाने वाले थे मगर अचानक यह हादसा होने से पूरे परिवार में मातम सा छा गया है. वही चाचा ने रोते-रोते कहा कि खुद उसकी भतीजी ने कहा था कि मैं पढ़ी लिखी हूं इसलिए मुझे पढ़ा लिखा लड़का चाहिए. जिसको लेकर सैमसंग मोबाइल कंपनी में काम करने वाले लड़के से उसकी शादी तय की गई थी. और उस की भतीजी शादी से बहुत खुश थी.
मां और भाइयों का रो रो कर बुरा हाल
बेटी की मौत की खबर सुनकर अनुमंडल अस्पताल में मां के रोने की चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया था. यही नहीं उसके दो भाई दो बहनों का रो रो कर बुरा हाल था. मां सुविधा खातून एक ही बात कह रही थी कि अब कौन मुझे अम्मी कह कर बुलाएगी. भाई बहनों का भी रो रो कर बुरा हाल था.
क्या कहते हैं नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी
जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. शव के पास से बरामद हुए कागजात मोबाइल परिजनों को दे दिया गया है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है.
