x8-19-1479542973-jpg-pagespeed-ic-tsw9cg2mfv

नवगछिया: Modi Keynote नाम के एप को डाउनलोड करके 2000 और 500 रुपये के नए नोट के पास रखने पर यह एप उसे स्कैन करने को कहता है। इसके बाद नोट के ऊपर वीडियो शुरू हो जाती है। हालांकि वीडियो नोट पर नहीं स्मार्टफोन पर नजर आती है, लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन नए नोट के ठीक ऊपर या सामने होना जरुरी है। नोट से कैमरा हटाते ही वीडियो खुद-ब-खुद बंद हो जाती है। बता दें कि पुराने नोट पर यह वीडियो नहीं चलता है।

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि इस एप को 2000 और 500 रुपये के नए नोट के रंग के साथ डिजाइन किया गया है। जिसे जब यह एप स्कैन करती है तो एप में मौजूद पीएम मोदी का वीडियो खुद प्ले हो जाता है। इसलिए यह वीडियो नोट में नहीं बल्कि एप में पहले से ही कोड के जरिए लगाया हुआ है, जो नोट की पहचान करने के बाद खुद ब खुद चल पड़ता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *