
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 442
नवगछिया: पांच और हजार रुपये बंद होने के बाद रविवार को भी पांच सौ हजार रुपये बदलवाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. नवगछिया के विभिन्न बैकों में देर शाम आठ बजे रात तक लंबी लाइन लगी रही. नवगछिया एसबीआई में रविवार को लगी लंबी लाईन सौ मीटर दूर तक पहुुुंच गयी थी. दिन भर धक्का मुक्की और नोंक झोंक की स्थिति बनी रही. बात सामने आ रही है कि बड़ी संख्या में भाड़े के लोग नोट बदलवाने के लिए लाइन में लगे हुए. एक व्यक्ति ने अपना नाम बताने के शर्त पर कहा कि वह तीन रुपये के मेहनताने पर अपने खाते पर रकम जमा कर फिर वापस लेंगे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
