बिहार वासियों के खुशखबरी है अब बिहार के प्रमुख शहरों से विमान सेवा शुरू होने के तरफ एक बड़ा कदम राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर उठाया है. अब चार शहरों से कम समय में विमान से राजधानी पहुंच सकते हैं. कल केंद्रीय विमानन मंत्री पी अशोक गजपति राजू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुआ जिसके बाद राज्य में एयर कनेक्टविटी शुरू हो जायेगी.

इस हस्ताक्षर के साथ ही राज्य के चार शहरों से पटना आवागमन के लिए हवाई यात्रा प्रारंभ हो जाएगा. अब पूर्णिया, गया, दरभंगा और किशनगंज से हवाई सेवा शुरू हो जायेगा. इसके अलावे कल सीएम नीतीश कुमार और केन्द्रीय विमानन मंत्री पी अशोक गजपति राजू ने बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए. पटना और बिहटा हवाई अड्डा पर जितना जल्दी काम शुरू हो.

पटना और बिहटा हवाई अड्डा पर जितना जल्दी हो काम शुरू करने की बात सीएम नीतीश कुमार ने कही. इस दौरान बताया गया कि 126 एकड़ भूमि का अधिग्रहण बिहटा हवाई अड्डा के लिए किया गया है तथा आगामी तीन महीनों में एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया को 108 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दिया जायेगा. 50 एकड़ जमीन पूर्णिया हवाई अड्डा के लिए ट्रांसफर कर दिया जायेगा. गया के लिए 100 एकड़ जमीन में से 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है. नीतीश कुमार का कहना है कि राज्य सरकार हवाई मार्ग से क्षेत्रीय संपर्कता बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर जितनी भी रियायतों की जरूरत होगी.

कल इस मौके पर प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, अध्यक्ष नागर विमानन प्राधिकरण गुरु प्रसाद महापात्रा, सीएम के सचिव अतीश चंद्रा एवं मनीष कुमार वर्मा, विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अरुण कुमार एवं उषा पाढ़ी समेत केंद्रीय विमानन मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के वरीय अधिकारी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *