खरीक : खरीक प्रखंड के राघोपुर स्थित सांसद के निजी आईबी में जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला पदाधिकारी, जिला राजद के सभी जिला प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष, एवं सांसद प्रतिनिधियों की युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में एक दिवसीय बैठक आयोजित किया गया. बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती,राज्य में गिरती हुई विधि व्यवस्था, भाजपा द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता से किए गए वादे एवं मोदी सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा लालू जी और उनके परिवार को परेशान किए जाने को लेकर विशेष चर्चा की गई.

युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में देश की भयावह स्थिति है. देश अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति से गुजर रही हैं. देश का संविधान और वंचितों का आरक्षण खतरे में है. केंद्र की मोदी सरकार अपने चार साल से अधिक के शासनकाल में देश की जनता से किए गए वादे में से एक भी वादे पूरा नही कर सके. केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं.

पूरे देश मे रोजगार के सवाल पर बेरोजगार नौजवान मोदी जी के खिलाफ सड़क पर है आज युवा सरकार से पूछ रहे है हमारा रोजगार कहाँ हैं. किसान कर्ज में डूबे हुए है मजबूरन आत्म हत्या करने को मजबूर हैं. हर तरफ महंगाई चरम पर पहुँच गयी है.

पेट्रोल – डीजल से लेकर लोगो के जरूरत की वस्तुओं में बेतहाशा बृद्धि हुई है. श्री सांसद ने सभी प्रकोष्ट के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मोदी सरकार के विफलताओं को जनता के बीच ले जाकर उजागर करें. बैठक में जिला अध्यक्ष तिरुपतिनाथ यादव, सांसद प्रतिनिधि संजय यादव, महिला प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष रिंकू राज, युवा राजद के जिला अध्यक्ष मेराज अख्तर उर्फ चाँद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मोइन राईन, केदार शर्मा, रमेश रमन, मो भोलू, चंद्रशेखर यादव, सुमंत यादव, बबलू यादव, दल्लू यादव, अलखनिरंजन पासवान, धर्मेंद्र यादव, मो.सफी आलम, मो.पापु, बासुकीनाथ यादव, संजय यादव, सहित सभी प्रकोष्ट के जिला व प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *