आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ की शिकायतों को लेकर आवाज बुंलद की है। उन्होंने कहा कि एक इंजीनियर होने के नाते वह ईवीएम से छेड़छाड़ करने के 10 तरीके जानते हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे अलावा और भी राजनैतिक दल के नेता आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुणे के एक निर्दलीय प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला। मैं पूछता हूं कि उसका अपना वोट कहां गया। हम क्यों इसके खिलाफ आवाज नहीं उठानी चाहिए। हम अपनी आंखें बंद नहीं कर सकते हैं।
केजरीवाल ने कहा कि मैं आईआईटी का इंजीनियर हूं और मैं आपको ईवीएम से छेड़छाड़ के 10 तरीके बता सकता हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाया, जिससे जनता में भरोसा लौटे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *