भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि केद्र सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में युवा राजद के द्वारा मोदी तेरे तीन साल,युवा हुआ बेहाल नारे के साथ राजव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिला में जिला युवा राजद 26 मई को शांतिपूर्ण तरीके से आक्रोश मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेगी और जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगे ।


बेरोज़गारी , महंगाई, भ्रष्टाचार, कलाधन वापसी के नाम पर केंद्र की सत्ता हथियाने वाली बीजेपी, तीन वर्षो में पुर्णतः सभी मोर्चे पर फेल हो गई है ।
लोक सभा चुनाव में पूरे बिहार में घूम घूम कर नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं से प्रति वर्ष 2 करोड रोज़गार देने का वादा किया था,सरकार के तीन वर्ष हो गये 6 करोड़ युवाओ को रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन आज एक भी बिहारी युवा को रोज़गार नही मिला । बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था , लेकिन तीन साल हो गए वो वादा, वादा ही रह गया । काले धन का क्या हुआ पीएम नरेंद्र मोदी छती पीट पीट कर ये कहते थे कि 100 दिन में पूरा काला धन लाएंगे और उसे हर भारतीय के खाते में 15 से 20 लाख डलवाएंगे , आज 36 महीने हो गए , कहां आया कालाधन कहां मिला हर व्यक्ति के एकाउंट में 15 से 20 लाख रूपये भाजपा कभी अपने मूल वादों काम नही करती है।
युवा राजद केंद्र सरकार के वादा खिलाफी को लेकर जिला से लेकर प्रखंड व पंचायत स्तर तक आन्दोलन चलायेगी और जनता को बतायेगी ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *