नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के नगरह रामनगर बिंद टोली कोसी नदी घाट पर 29 अप्रैल को हुई नौका दुर्घटना में डूबे आठ लोगों में पांच का शव बरामद नहीं हो पाया दुर्घटना के छः दिन बीत जाने के बाद भी बरामद नहीं हो पाया. लगातार छठे दिन तक नवगछिया प्रशासन की निगरानी में एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम द्वारा डूबे बच्चों के शवों की तलाश की गई.

– छठे दिन ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सहमति से शवो की तलाश किया गया बंद

– पांच बच्चे का शव नहीं हो पाया है बरामद

नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव ने बताया कि बोर्ड से मोतिहारी तक दुबे बच्चों की शवों की तलाश की गई. बोर्ड के साथ डूबे बच्चों के परिजन भी एनडीआरएफ की टीम के साथ थे। लेकिन छठे दिन भी शवों बरामदगी की नहीं हो पाई. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बीडीओ राजीव कुमार रंजन सहित पंचायत के मुखिया भरत लाल पासवान नगरह एवं पीड़ित परिजन की सहमति से एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ द्वारा की जा रही शवों की तलाश को बंद कर दिया गया है.

सीओ ने बताया कि जिन बच्चों का शव बरामद नहीं हो पाया है. उनके परिजनों को मुआवजे का भुगतान करने में कुछ समय लगेगा. इस संबंध में जिला को लिखित भेजा जाएगा. जिला द्वारा आपदा प्रबंधन के माध्यम से अधिसूचना प्रकाशित होगी. जिसको लेकर कुछ निर्धारित समय है निर्धारित समय के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजे का भुगतान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित परिवार को आपदा के तहत मुआवजा दिया जाएगा.

– इन बच्चों का शव नहीं हुआ बरामद

नौका हादसे में डूबे बच्चों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटेंगा निवासी वेदानन्द महतो के तीन बच्चे गुंजा कुमारी, राजू कुमार , मुन्ना महतो एवं नवगछिया के नगरह बिंद टोली निवासी बलराम महतो के एक पुत्र निलेश कुमार व पुत्री खुशबू कुमारी का शव बरामद नही हो पाया है.

नौका हादसे में एक युवक सहित सात बच्चे की डूबने से मौत हुई थी. दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम द्वारा लगाता डूबे हुए लोगों के शव की तलाश की जा रही है. टीम के द्वारा रामनगर बिंद टोली के लक्ष्मण कुमार, सोनी कुमारी व सबौर की अंजली कुमारी का शव बरामद किया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *