भोजपुर: अंजनी कश्यप, सांसद ने पत्रकार नवीन और विनोद के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने इस घटना पर निन्दा प्रकट किया और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाने की बात कही.

भोजपुर जिले के गड़हनी में मृत पत्रकार नवीन निश्छल और विनोद सिंह के घर उनके परिवार को सांत्वना देने लोगों का तांता लगा हुआ है. इसी कड़ी में शनिवार को केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद आरके सिंह भोजपुर जिले के गड़हनी थाना के बगवां गांव पहुंचे.सांसद ने पत्रकार नवीन और विनोद के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने इस घटना पर निन्दा प्रकट किया और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाने की बात कही. मंत्री सिंह ने मृत पत्रकार की पत्नी को हर संभव मदद दिलवाने की बात भी कही.

उन्होंने कहा कि मैंने संबंधित मंत्रालय से बात की है और जल्द ही पीड़ित परिवार को उचित मुवावजा दिया जायेगा. इस मौके पर मंत्री ने मृतक पत्रकार के दोनों बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा भी देने की बात की. मृतक पत्रकार के घर पहुंचते ही मंत्री काफी भावुक दिखे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *