नवगछिया : अगस्त क्रांति के नायक व नवगछिया अनुमंडल के पहले शहीद मुंशी साह की पूण्य तिथि पर नवगछिया स्थित शहीद मुंशी साह पुस्तकालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया गया.
Total Downloads: 318
इस अवसर पर नवगछिया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रीति देवी ने शहीद मुंशी साह के तैल चित्र का लोकार्पण किया और उनके चित्र पर दीप जला कर उन्हें पुष्पांजली दी. इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने मुंशी साह के देश भक्ति से ओत प्रोत जीवनी के बारे में विस्तार से बताया. मालूम हो कि अगस्त क्रांति में जब आंदोलन नेतृत्व विहीन हो गया था तो नवगछिया के युवाओं ने मुंशी साह के नेतृत्व में नवगछिया स्टेशन पर तिरंगा फहराने के क्रम में अंग्रेजों की गोलियों से ग्यारह अगस्त को घायल हो गये थे.


