नवगछिया : 71वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी संस्थानों और प्राइवेट संस्थानों में अजीमो शान ने तिरंगा फहराया गया. नवगछिया अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने झंडा फहराया. नवगछिया पुलिस मुख्यालय वह नवगछिया पुलिस लाइन में एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया.

इस अवसर पर पुलिस लाइन में नवगछिया एसपी ने पैरेड का भी निरीक्षण किया. नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन ने झंडोत्तोलन किया. नवगछिया मॉडल थाना में थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने झंडोत्तोलन किया. नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास राम, नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव आदि सभी पार्षद मौजूद थे.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में बीपी राय, नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने महादलित मुहल्ले में, तेजस्वी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य सीपीएन चौधरी, तेतरी के अम्बे पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, सावित्री पब्लिक स्कूल में निदेशक रामकुमार साहू ने, मंदरौनी पंचायत में मुखिया अजीत कुमार सिंह मुन्ना ने, नगरह पंचायत में मुखिया भरतलाल पासवान, पकरा पंचायत में मुखिया कदमा देवी, खगड़ा पंचायत में मुखिया नीतू देवी, नवगछिया डॉट कॉम के कार्यालय में मोहन पोद्दार, भाजपा नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, नवगछिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा ने महादलित मुहल्ले में, जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद, प्रभात खबर कार्यालय में प्रभात खबर के अधिकृत विक्रेता संतोष कुमार ने झंडा फहराया. जगतपुर पंचायत में मुखिया सोनी भारती ने झंडा फहराया. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी प्रदीप कुमार यादव भी मौजूद थे. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवगछिया हाई स्कूल के मैदान में नागरिक एकादश बनाम प्रशासन एकादश फ्रेंडशिप फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें प्रशासन एकादश विजयी रहा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *