IMG_20160820_33271

 नारायणपुर : प्रखंड के  मौजमा गंगा घाट के सामने बीच  गंगा नदी में दियारा से गंगा के  जलस्तर में वृद्धि  होने से आए बाढ से  भैंस लेकर आने के दौरान जयपुर चुहर पुरब बलाहा पंचायत के  नारायणपुर रेलवे कॉलोनी निवासी  65 वर्षीय वृद्ध मेदो यादव का शव बरामद कर लिया गया है. मालूम हो कि तेज  हवाओं के कारण गंगा नदी में बह गए थे और लाख प्रयास के बाद उनके शव की बरादगी नहीं की जा सकती थी. पंचायत के  मुखिया नरेंद्र कुमार उर्फ भोपाली यादव व मुखिया तनीशी सिंह ने तत्क्षण सुचना नारायणपुर बीडीओ  व सीओ को जानकारी दी. मालूम हो कि हादसे के बाद तुरंत ग्रामीणों ने एनडीआरएफ की टीम से शव की खोज करवाने की मांग की थी. लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिससे तीन दिनों तक शव गंगा में ही रहा. इधर जानकारी के अनुसार  मछुआरों ने चकरामी घाट के तरफ शुक्रवार को शव देखा तो मछुआरों के स्तर से ही शव को गंगा नदी से बाहर निकाला गया. सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया मामले में  यू डी केस दर्ज किया गया है. देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया था. मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *