नवगछिया  : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के 519 सौदागर टोला निवासी चन्द्रेव शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार की इस्माइलपुर के गंगा नदी में अपने परिजनों के साथ में गया हुआ था स्नान करने के लिए जिसमें की सभी लोग स्नान कर बाहर निकल गए और वह स्नान कर ही रहा था.

परिजनों के द्वारा बाहर निकलने के लिए दवाब के बाद जब वह नदी से बाहर आने लगा तभी पैर फिसल जाने के बाद चन्द्रेव मंडल के पुत्र रौशन कुमार की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत स्थानीय लोगों व पुलिस के काफी खोजबीन करने के निकला शव इस्माइलपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

वहीं मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को एक मात्र लड़का रौशन ही था. जो घर में सब का प्यारा था रौशन के मौत हो जाने पर इस्माइलपुर थाना के 519 सौदागर टोला में मातम छा गया है. घर में सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *