नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात्रि जीआरपी सिपाही सुखदेव कुमार ने गुप्त सुचना पर मधुरापुर बाजार निवासी चंदन कुमार शर्मा को आर्मी कैंटीन के 13 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया ।जीआरपी थानाध्यक्ष बिवेकाननद प्रसाद ने बताया चंदन की भाई की शादी गुरुवार को होनी थी. जिसको लेकर न्यू जलपाईगुड़ी से लेकर नारायणपुर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से उतरकर घर जा रहा था. जिसे नारायणपुर स्टेशन पर तैनात जीआरपी सिपाही की सक्रियता से शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जिसे प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा.
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

