नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पुर्वी केबिन के पोल संख्या 7931 एटी रेलवे ट्रैक पर सोमवार की संध्या लगभग 6:45 बजे अज्ञात 22 वर्षीय युवक का शव को देखा गया.मौके पर ग्रामीणों ने नारायणपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अश्विनी पांडे को मामले की जानकारी दी.वहीं स्टेशन प्रबंधक रामचंन्द्र मंडल ने बताया कि 6:30 से 7:00 बजे के बीच अप टाटा लिंक कटिहार से बरौनी एवं डाउन 5667 काँम्खया गाँधी धाम एक्सप्रेस गुजरी है.

पुर्वी समपार संख्या 20 सी के 7931 पोलसंख्या किलोमीटर के पास युवक के शव को देखा गया है. वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है .मौके पर पहुंचे बिहपुर जीआरपी व नारायणपुर जीआरपी ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की पेंट सर्ट पहने युवक की शव से तलाशी ली गई

लेकिन पैकेट से कुछ नहीं मिलने पर निराशा हाथ लगी.वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष अश्विनी पांडे ने बताया कि शव को सुरक्षित बिहपुर जीआरपी थाना में रखा जाएगा. मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम करवाकर आसपास के थाना क्षेत्र को फोटो उपलब्ध करवाकर पहचान करवाने का प्रयास किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *