नवगछिया : शुक्रवार को नवगछिया बाजार से देर शाम नवगछिया पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है जबकि एक युवक भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक मोटरसाइकल पर सवार हथियारबंद तीन अपराधी नवगछिया बाजार में घूम रहे हैं.
Total Downloads: 116
जिसके बाद नवगछिया मुख्य बाजार में एक मोटरसाइकल पर सवार तीन युवक को जाते देख नवगछिया पुलिस द्वारा उसे रोका गया जिस क्रम में एक युवक मौके से भाग निकला जबकि दो युवक को नवगछिया पुलिस अपने साथ थाना ले आयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवगछिया पुलिस ने जब मोटरसाइकल चालक को रोका था उस समय जो युवक भागने में सफल हुआ उसके हाथ में एक पिस्तौल भी था. वहीं इस संदर्भ में पूछे जाने पर नवगछिया थाना प्रभारी द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है.

