नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन के पुर्वी केबिन के पास सोमवार की शाम में नवगछिया बाजार समिति से आ रहे ट्रक अचानक केबिन के पास खराब हो गया. ट्रक खराब होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. जाम लग जाने के कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा.

पूर्वी केबिन पे ट्रक खराब होने से लगी जाम

केबिन करीब दो घंटे के आसपास में भाड़ी जाम लग गया. जाम लगने से बीच में अनुमंडल अस्पताल से एंबुलेंस गाड़ी भी फस गई. जिसमें की एंबुलेंस गाड़ी में बैठ मरीजों को भी परिजनों को भी दिक्कत हो रही थी.

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे आरपीएफ पुलिस व जीआरपी पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद खराब हुई ट्रक को खींच कर निकाला गया. ट्रक के हटने के बाद जाम से छुटकारा मिल पाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *