नवगछिया। भाजपा जिला नवगछिया की ओर से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर और बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा गौशाला प्रांगण से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन गोलंबर पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से शहर गूंज उठा। यात्रा में स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी रही।

स्टेशन गोलंबर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने वर्ष 1947 में हुए भारत विभाजन की त्रासदी को याद किया। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों निर्दोष लोगों की जान गई, जबकि करोड़ों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा। परिवारों के बिछड़ने और अमानवीय परिस्थितियों में जीवन बिताने की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिन्होंने विभाजन के भयावह दौर की पीड़ा झेली। साथ ही यह दिवस देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल, सुबोध सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार पाण्डेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू पासवान, जिला महामंत्री नीतेश कुमार दास, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, राकेश ठाकुर सहित कई नेता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, दीपक भगत, बिक्रम सिंह, सुबोध सिंह, चंदन भगत, लालबिहारी सिंह, देवनारायण सिंह, नरेश साह, अनिल केजरीवाल, मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *