ट्रांसपोर्टरों ने गोदाम प्रभारी पर लोडिंग में विलंब किए जाने का लगाया आरोप

भागलपुर जिले का 60 हजार कुंतल और बांका का 33000 कुंतल अनाज लेफ्ट होने की आशंका

नवगछिया  : नवगछिया एफसीआई गोदाम में पिछले 2 दिनों से अनाज की लोडिंग नहीं हो रही है. जिससे ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश देखा जा रहा है. जानकारी मिली है कि ऐसी स्थिति पिछले 2 दिनों से है जिसके कारण अनाज के लोडिंग फिर से विलंब होना शुरू हो गया है.  अनाज के लोडिंग  नहीं होने के कारण पिछले दो दिनों से 50 से अधिक ट्रक गोदाम परिसर में ही खड़ी है. विदित हो कि नवगछिया एफसीआई गोदाम से भागलपुर और बांका जिले के बीएसएफसी  गोदाम में अनाज की आपूर्ति की जाती है.

भागलपुर जिले के ट्रांसपोर्टर सुनील सिंह, राजकुमार सिंह, अतुल आनंद चौधरी ने बताया कि गोदाम प्रभारी द्वारा 2 दिनों से लोडिंग नहीं दी जा रही है, जिस कारण गाड़ियां गोदाम में  खारी है. उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण के ही गोदाम प्रभारी द्वारा लोडिंग नहीं दी जा रही है. अनाज लोडिंग नहीं होने से अप्रैल माह का भागलपुर जिले का 60 हजार क्विंटल अनाज लैप्स हो जाएगा जबकि बांका जिले का 33 हजार क्विंटल अनाज लैप्स होगा. उन्होंने बताया कि सभी अनाजों का उठाव 15 अप्रैल तक हो जाना था. लेकिन उठाव में विलंब और लापरवाही बरतने के कारण आज अनाज लेफ्ट होने की स्थिति आ गई है. पदाधिकारियों के निर्देश पर 10 दिनों का समय उठाव के लिए दिया गया है लेकिन गोदाम प्रभारी द्वारा लापरवाही बरते जाने के कारण उठा संभव नहीं हो पा रहा. अगर समय उठा नहीं हुआ तो सारा अनाज लैप्स कर जाएगा. इधर गोदाम प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि उठाव के लिए 10 दिनों का आदेश मंगलवार को देर रात ही मिला है. भागलपुर में रेक लग जाने के कारण बुधवार को वहां उठाव संभव नहीं हो पाया. गुरुवार से ट्रांसपोर्टरों को उठाव करवाया जाएगा. 2 दिनों में अप्रैल माह का सारा अनाज  उठाव कर दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *