जैसे-जैसे मौसम का पारा चढ रहा है़ वैसे ही बिजली ने आंख मिचोनी शुरू कर दिया
नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में बिजली आपूर्ती का बहुत ही खराब स्थित देखने को मिल रहा है़. नवगछिया शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ती का यह हाल है़ कि दिनभर में मात्र चार से पांच घंटा ही बिजली लोगों को मिल पा रहा है़. बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है़. लोग गर्मी से बैचने हो रहे है. वहीं नवगछिया अनुमंडल के ग्रामिण फीडर में भी बिजली आपूर्ती का लगभग सभी प्रखंडों में कहा जाय तो यही हाल है़. चाहे खरीक प्रखंड, बिहपुर प्रखंड, नारायपुर प्रखंड, नवगछिया के हाईलेबूल फीडर, रंगड़ा प्रखंड, गोपालपुर प्रखंड में भी बिजली आपूर्ती चार से पांच घंटा ही हो रहा है़.
Total Downloads: 294
वहीं पिछले 3 दिनों से तापमान में वृद्धि होते ही उमस और तेज धूप से लोग परेशान दिख रहे हैं. इसके साथ इसके साथ बिजली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बिजली के आंख मिचोली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. पीछले दो दिनों से नवगछिया अनुमंडल में बिजली आपूर्ति की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. एक और जहां पहले शहरी क्षेत्रों में लगभग 20 घंटे से 22 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 20 घंटे तक की बीजली आपूर्ति की जाती थी. वहीं दूसरी तरफ यह स्थिति यह है कि 24 घंटे में मात्र 4 से 5 घंटे नवगछिया शहर में बिजली की आपूर्ति की जाती है. और ग्रामीण क्षेत्रों में भी 4 से 5 घंटा ही दि जा रही है. बिजली की आपूर्ति की स्थिति तो और भी बद से बदतर हो गई है. इससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आम जन जीवन पर इसका गहरा असर पड़ रहा है. बिजली की स्थिति चरमराने से खासकर नवगछिया के व्यवसायीयो एवं दुकानदारों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यही नहीं बिजली से चलने वाले छोटे बडे उद्योग धंधों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों के साथ साथ गृहिणीयों और छात्र छात्राओं को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली से चलने वाले राजकीय नलकूप भी बिजली के अभाव में बंद पड़े हुए हैं. किसानों को केला खेत व मकई का खेत पटवन किसानो को डीजल से संचालित होने वाले पंप सेटों से खेतों में महगें दरों में पटवन करना पड़ रहा है़. जिसमें कि गरीब किसानों को बहुत ही परेशानी हो रही है. गृहिणीयों शांती देवी ने कहा कि बिजली नहीं रहने से हम सभी लोगों को काफी परेशानी होती है. गर्मी ने नाकों दम कर दिया है. भाजपा नेता व पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि इन दिनों रंगरा से लेकर नारायणपुर तक सभी प्रखंडों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. अगर सरकार और पदाधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो वह उपभोक्ताओं के हित के लिए आंदोलन करेंगे. अनुमंडलीय विद्दुत पदाधिकारी ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल में बिजली आपूर्ती का कोई कमी नहीं है. बिजली दिनभर रह रहा है़.
