नवगछिया: करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नवगछिया फोरलेन सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। कदवा गोला टोला (पंचगछिया) के समीप सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश के बाद होने वाले जलजमाव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को हर दिन जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में वाहन चालक अक्सर संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।

ग्रामीण मुन्ना मंडल, योगेश कुमार, राहुल हरिजन, प्रदीप कुमार और मीना देवी ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण लगभग हर सप्ताह दो से तीन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचते हैं, जबकि कुछ को मामूली चोटें लगती हैं।

लोगों ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर लगातार जलजमाव बना रहता है। कीचड़ और धूल के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक मरम्मत के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते गड्ढों की मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो यहां कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने तथा जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

One thought on “नवगछिया : करोड़ों की फोरलेन बनी हादसों का कारण, बड़े गड्ढों में फंस रहे वाहन”
  1. Are sir gadde ye darsa rahe h ki natao ka Pet khali ho gya h….aab unke pet bharyega tab phir jaa ke ye gadda ..
    Ye hamra viksit Bihar h

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *