नवगछिया: नवगछिया मकनपुर चौक पर सोमवार को एनडीए गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री हुसैन ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लहर है. सबका साथ सबका विकास नारे के के सिद्धांत पर सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है.

राज्य में हुए तीन सीटों पर उपचुनाव में भी एनडीए मजबूत है और तीनों सीट पर एनडीए का कब्जा होगा. इसके बाद वे नवगछिया घाट ठाकुरबारी पहुचे. जहां उन्होंने संत श्री श्री 1008 परमहंस स्वामी सीताराम शरण जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के पर शोक प्रकट किया. इस दौरान उन्होंने स्वामी वल्लवचार्य जी महाराज, श्रवण शास्त्री से मिले.

श्री हुसैन ने कहा कि संत समाज का वह दर्पण है जो हमारे समाज को भारत वर्ष की सभ्यता संस्कृति से हमेशा जोड़ने का काम करता है. संत सीताराम शरण जी महाराज के का ब्रह्मलीन होना नवगछिया वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *