नवगछिया को जिला बनाओ अभियान को लेकर मंगलवार को युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रंगरा प्रखंड से बिहपुर महंत स्थान तक 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। सुबह 10 बजे रंगरा चौक से सांसद समर्थकों के साथ निकले। पैदल यात्रा के दौरान नवगछिया को जिला बनाना होगा, बिना जिले के नवगछिया का नहीं होगा विकास आदि के नारे लगा रहे थे।

यात्रा के साथ-साथ गाड़ियों का काफिला भी चल रहा था और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए डीजे बज रहा था। दोपहर में मकन्दपुर चौक पर बिजली ऑफिस के पास कार्यकर्ताओं के लिए बेल की लस्सी की व्यवस्था की गई थी।

सांसद ने कहा कि 1992 से नवगछिया को जिला बनाने की मांग उठ रही है। राजद ने नौ मार्च को ही इसकी घोषणा कर दी थी। यह तो एक झांकी है। अगर नीतीश कुमार ने नवगछिया को जिला नहीं बनाया तो यह लड़ाई जारी रहेगी। जबतक नवगछिया पूर्ण जिला नहीं बन जाता, राजद चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि जात-पांत से ऊपर उठकर नवगछिया को जिला बनाने में सभी सहयोग दें। जिला बनने से यहां जिलाधिकारी बैठेंगे, जिससे विकास का रास्ता खुलेगा और अपराध रुकेगा। सांसद ने कहा कि पैदल यात्रा के माध्यम से हम सीएम नीतीश कुमार को आगाह करना चाहते हैं कि वे नवगछिया के लोगों को उनका हक दिलाकर रहेंगे।

अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

अनुमंडल कार्यालय के पास अधिवक्ताओं ने पैदल यात्रा में शामिल सांसद का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यात्रा में जिलाध्यक्ष डॉ. तृप्तिनाथ यादव, संजय मंडल, शैलेश, मनोज यादव, गौतम बनर्जी, प्रमोद चौबे, अजहर आलम, अधिवक्ता दीप नारायण मंडल, दल्लू यादव, अशोक यादव, धर्मेंद्र, प्रवीण, संजय यादव, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *