नवगछिया : अब नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में जल्द ही तीसरी आंखों निगहबानी जल्द ही शुरू हो जाएगी. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. पूरे अनुमंडल अस्पताल में कुल 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 295
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर बीपी राय ने जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार सही कैमरा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होगा. अनुमंडल अस्पताल परिसर में कैमरा लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने से अस्पताल कर्मियों को धन्यवाद दिया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
