नवगछिया थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी
Total Downloads: 295
नवगछिया : नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे शनिवार को देर शाम मिले अज्ञात शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है. रविवार किस बात कई लोगों ने नवगछिया थाना वह अनुमंडल अस्पताल आकर लाश को देखा लेकिन कोई भी शव को पहचान नहीं पाया. आशंका है कि किसी दूसरे शहर शहर में युवक की हत्या की गई होगी और सबको नवगछिया आ कर ठिकाने लगा दिया गया होगा.
नवगछिया पुलिस स्तर से शव की शिनाख्त के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने नवगछिया व आसपास के जिलों के विभिन्न थानों में वायरलेस किया है और तस्वीर भी भिजवाया है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर तस्वीर को वायरल किया गया है. मालूम हो कि युवक की हत्या ईंट पत्थर से लगातार प्रहार करके कर दिया गया है. मृतक युवक का चेहरा पूरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया गया है. चेहरा देखकर युवक की पहचान कर पाना भी संभव नहीं है. नवगछिया थाने में इस बाबत हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. तेतरी गांव के निवासी चौकीदार प्रमोद पासवान के लिखित बयान के आधार पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. युवक का शव पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया था इस कारण इलाके में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. युवक के पास एक छोटी मुड़ी हुई कैंची भी बरामद की गई है. कयास लगाया जा रहा है कि उसी कैची से गोदकर युवक की हत्या की गई होगी. फिलहाल नवगछिया पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा है.

