नवगछिया : नार्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में नवगछिया क्रिकेट लीग रविवार को कचहरी मैदान में आरंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसीएलआर सुरेन्द कुमार अलबेला ने रिबन काट कर किया. इस अवसर पर नवगछिया क्रिकेट एकेडमी ,एवं खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, एनबीसीए के निदेशक सह ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, भवानीपुर के मुखिया दीपक शर्मा, अंतरराष्ट्रिय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, संतोष कुमार, डाँ अनंत विक्रम, रबिशेखर शर्मा, पंकज भारती, पवन कुमार, मुरारी यादव आदि उपस्थित थे.

उद्घाटन मैच स्टार क्रिकेट एलेवन एवं टायगर क्रिकेट एलेवन के बीच खेला गया. टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट एलेवन ने निर्धारित ओवर में कुल 87 रन बनाया. अंकित ने 32 रन, दीपक ने 12 रन का योगदान दिया. जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी टाइगर क्रिकेट एलेवन की टीम ने 88 रन बना कर मैच जीत लिया। छोटु सिंह ने 39 रन, राकेश ने 19 रन बनाया.

टाइगर क्रिकेट एलेवन ने 9 विकेट से स्टार क्रिकेट एलेवन को हराया. मैन आँफ द मैच टाइगर क्रिकेट एलेवन टीम के छोटु सिंह को घोषित किया गया. नवगछिया क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में लायन क्रिकेट एलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए. निखिल रंजन ने 57 रन, राजकमल ने 38 रन का योगदान दिया. जबाब में उतरी सुपर क्रिकेट एलेवन की टीम 62 रन पर ही सिमट गई.

सौरभ ने 25 रन बनाया. लायन क्रिकेट एलेवन ने सुपर क्रिकेट एलेवन को 78 रन से हराया. प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच निखिल रंजन को घोषित किया गया. मैच के अम्पायर सोनू खान एवं प्रियदेव राज थे. इस अवसर पर घनश्याम प्रसाद ने कहा कि यह प्रतियोगिता क्रिकेट बाल से कराई जा रही है. अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *