नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी वृद्ध सोहन महतो की पत्नी अंजू देवी अपने बड़े पुत्र मितेश महतो व उनकी पत्नी शोभा देवी सहित नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी करकुन मंडल, अभिषेक कुमार मंडल, रत्नेश मंडल, बिट्टू मंडल सहित दो अज्ञात पर मारपीट गाली गलौज करने व घर का सारा सामान बाहर निकाल कर फेंक देने व समान तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए बिहपुर थाना में आवेदन दिया है.

पीड़ित मां ने अपने पुत्र सहित कुल छह लोगों के विरुद्ध बिहपुर थाना में दिया आवेदन

उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र मितेश महतो अपनी पत्नी शोभा देवी के साथ पिछले 10 वर्षों के से अलग रह कर खाना-पीना खाता है. मैं अपने पति सोहन महतो व छोटे पुत्र अजीत कुमार के साथ रहकर अपना गुजर बसर करती हूं. फिर भी मेरा बड़ा लड़का मितेश महतो मेरे साथ नाजायज तरीके से मारपीट व गाली गलौज करता है.

मेरे पुत्र के साथ अन्य आरपी भी हमारे घर पर आकर मारपीट करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि शनिवार को भी उसके पुत्र अन्य आरोपी ने मारपीट व गाली गलौज किया. उन्होंने बताया कि मेरे पुत्र के घर में चार पांच व्यक्ति हथियार से लैस होकर आते-जाते रहते हैं. वह सभी व्यक्ति अपराधी किस्म के हैं. उन्होंने का की वे लोग कभी भी मेरे बाकी परिवारों के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *