नवगछिया को जिला बनाने की मांग को लेकर राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने आंदोलन छेड़ दिया है। चरणबद्ध आंदोलन की कड़ी में मंगलवार को रंगरा चौक प्रखंड से लेकर नारायणपुर तक सैकड़ों राजद कार्यकर्ता व आम लोगों के साथ करीब 40 किमी पैदल पदयात्रा करेंगे।
सांसद ने सोमवार को पत्रकार सम्मेलन में चरणबद्ध आंदोलन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कि दूसरे चरण में नवगछिया अनुमंडल के सातों प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।

दूसरे चरण में प्रखंड के अंदर गांवों में जनजागरण पैदल यात्रा, तीसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में धरना, चौथे चरण में अनुमंडल कार्यालय में भूख हड़ताल और पांचवें चरण में नवगछिया से हजारों लोगों के साथ पैदल यात्रा कर पटना में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।


