नवगछिया: जिला परिषद सदस्य गौरव राय ने शनिवार को पटना स्थित 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में हो रहे विकास कार्यों और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।
Total Downloads: 4
मुलाकात के दौरान गौरव राय ने नवगछिया क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उद्योग लगने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा उन्होंने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी सभी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

गौरव राय ने मुलाकात के बाद उम्मीद जताई कि नवगछिया के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार सकारात्मक पहल करेगी।
