नवगछिया – सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में छात्रों ने बिहपुर रेलवे स्टेशन पर रेल चक्का जाम कर दिया है. करीब चार घंटे से हाटेबजारे अप एक्सप्रेस और जोधपुर बीकानेर डाउन एक्सप्रेस बिहपुर स्टेशन पर खड़ी है. चक्का जाम के कारण कटिहार – बरौनी रेल खंड का अप और डाउन ट्रेक पूरी तरह से बाधित हो गया है. सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर नवगछिया के एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत आरपीएफ, जीआरपी थाने की पुलिस, झंडापुर ओपी, बिहपुर थाना, खरीक थाना और भवानीपुर ओपी पुलिस भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच गयी थी.

पदाधिकारियों द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन छात्र काफी आक्रोशित थे. छात्रों ने बताया कि लगभग तीन साल से बहाली प्रक्रिया ठप है. तीन साल पूर्व में भी जो बहाली प्रक्रिया की गयी थी, वह भी रद कर दिया गया है. तीन साल पहले वाली बहाली प्रक्रिया के कई चरणों मे वे लोग सफल रहे थे. अंतिम चरण में परीक्षा होनी थी लेकिन पूरी प्रक्रिया को रद कर दिया गया. इस प्रक्रिया में शामिल छात्रों का उम्र भी समाप्त हो गया है. अब वे क्या करेंगे.

बड़ी मेहनत से उनलोगों ने सफलता हासिल की थी. छात्रों ने कहा कि अग्नीपथ योजना के तहत अग्नि वीरों की बहाली को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया. छात्रों ने कहा कि 4 साल की नौकरी के बाद ऐसे छात्र कहीं के नहीं रहेंगे और उन्हें गार्ड की नौकरी करनी पड़ेगी. छात्रों ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर उन लोगों की बात को नहीं माना गया तो वे देश में भौकाल मचा देंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *