रूप कुमार, नवगछिया,ः गंगा पार नवगछिया में अपराध की दुनिया भी अब साइबर मोड में आ गई है। नवगछिया के नामी बदमाश भी सोशल साइटृस पर सक्रिय हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो नवगछिया में इस समय अपराध की दुनिया का सिकंदर बनने की होड़ मची हुई है। शहरी क्षेत्र से सटे एक गांव के एक बाॅस की हत्या के बाद इलाके में खूनी खेल का बिगुल बज चुका है।

उधर नवगछिया में बदमाशों के हाइटेक मंसूबे पर पानी फेरने के लिए नवगछिया पुलिस ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। डीआइजी के निर्देश पर गंगा पार के बदमाशों के पल-पल की गतिविधियों को पुलिस वाॅच कर रही है। पुलिस का साइबर सेल भी अलर्ट पर है। बदमाशों के काॅल को पीएल पर लिया जा चुका है।

नवगछिया पुलिस के लिए बाढ़ का पानी उतरने के बाद दियारा के दस्यु परेशानी का सबब बन सकते हैं। दरअसल हर साल बाढ़ का पानी उतरने के बाद गंगा पार के दियारा क्षे़त्रों में बदमाशों की बंदूकें गरजती रहती है। फिलहाल नवगछिया के अपराध की दुनिया में डाॅन की तलाश हो रही है जबकि पुलिस यहां के बदमाशों का पानी उतारने में लगी हुई है।

यही कारण है कि नवगछियाा पुलिस जिलेे के सिंघम जैसे कुछ पुलिस अफसरों को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने खास रणनीति बनाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के एक दर्जन बदमाशों की कुंडली को खंगाल कर उसे सलाखों के अंदर धकेलने की योजना पर काम चल रहा है। आने वाले समय में अगर नवगछिया में एक बार फिर से सुशासन का अहसास होने लगे तो इसमें कतई चकित होने वाली बात नहीं होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *