नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के नाया टोला से शादी की नियत से अपहृत युवती को नवगछिया पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस ने आरोपी युवक कदवा ओपी क्षेत्र के प्रतापनगर निवासी सोनेलाल राय के पुत्र राहुल कुमार उर्फ लालो को गिरफ्तार कर लिया है.

नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि एक सितंबर को युवती की मां ने नवगछिया थाना में शादी की नीयत से अपहरण कर लिये जाने की प्रथमिकी दर्ज कराई थी. युवती बरामद हो गई हैं.

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.मालूम हो की बोकारो के सिटी सेंटर के पास होटल युवराज से बोकारो पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *