नवगछिया : रंगरा प्रखंड क्षेत्र के महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 127 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने किया. जबकि अध्यक्षता पूर्व मुखिया, सह शिक्षाविद रघुवंश प्रसाद सिंह राकेश एवं मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक डॉ मुकेश विजेता ने किया. मुख्य अतिथि के रुप में विधान पार्षद डॉ एन के यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अनिल यादव मौजूद थे.

समारोह में स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य अवधेश पासवान ने किया. इस दौरान अपने उद्घाटन भाषण के दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने समाज में बहिष्कृत एवं हाशीए पर चले गए लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया. वे जीवन पर दलितों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे. वहीं दूसरी ओर विधान पार्षद एन के यादव ने इस मौके पर बोलते हुए कहा आज भी दलित और पिछड़े वर्ग के लोग अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं.

आज भी मनुवादी सोच हमारे समाज पर हावी है. बाबा साहब के बताए रास्ते पर ही चलकर मनुवादी सोच को मिटाया जा सकता है. इस मौके पर भूमि उप समाहर्ता, नवगछिया, सुरेंद्र कुमार अलबेला, अंचलाधिकारी रंगरा चौक, जितेंद्र कुमार राम ,माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष, अशोक कुमार यादव ,पूर्व प्रमंडलीय सचिव राजकिशोर यादव ,पूर्व सरपंच कमल किशोर यादव, पंचायत की मुखिया मंजू देवी, उप प्रमुख रंगरा चौक, पवन यादव, पूर्व प्रमुख रंगरा चौक, विजय यादव, नवगछिया भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ,पूर्व मुखिया ,राजेंद्र प्रसाद पाल के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं दर्जनों लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *