नवगछिया – पिछले रविवार की देर रात रंगरा एवं कुरसेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र से एनएच 31 सड़क मार्ग पर स्कार्पियो सवार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा पिकअप वैन चालक को हथियार का भय दिखाकर लूटी गई पिकअप वैन को आज रंगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी बाजार के समीप सड़क किनारे खड़ी अवस्था में बरामद कर लिया.

बताते चलें कि पिछले रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा कुर्सेला एवं रंगरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती कटरीया एनएच 31 सड़क मार्ग पर स्कार्पियो सवार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा पूर्णिया से पटना जा रही हरी मिर्च लदी पिकअप वैन को कटरिया ओवरब्रिज के समीप ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा दिया था और हथियार का भय दिखाकर गाड़ी को लूट लिया था.

पिकअप वैन चालक को अपराधियों ने मारपीट कर एनएच किनारे गड्ढे में फेंक दिया था. इसके बाद दोनों थाने के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद चलता रहा. पिकअप वैन चालक दोनों थानों के चक्कर लगाते रहे. इसके बाद मामला नवगछिया एसपी निधि रानी के संज्ञान में आने के बाद एसपी के निर्देश पर रंगरा थाने में 18 घंटे के बाद जीरो एफआईआर दर्ज किया गया.

वही इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि लूटी गई गाड़ी को खगरिया जिले के गोगरी के समीप से बरामद कर लिया गया है. घटना में शामिल आपराधिक गिरोहों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *