नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर किलर ट्रकों और बसों का खूनी खेल जारी है. अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गयी है. बुधवार को देर रात नवगछिया के कचहरी केपास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अनियंत्रित ट्रक से कुचल कर एक ही बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. दोनों कटिहार जिले के कुर्सेला थानाक्षेत्र के कटरिया गांव निवासी रसिकलाल यादव के पुत्र अमर कुमार यादव 20, इसी गांव के रिंकेश कुमार यादव 20 हैं. जानकारी के अनुसार अमर देर रात मोटर बाइक से अपने ससुराल बिहपुर जा रहे थे.

– बुधवार देर रात नवगछिया थाना क्षेत्र के कटहरी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रक से कुचल कर कटिहार के दो बाइक सवार की मौत
– बुधवार को देर शाम बिहपुर के झंडापुर ओपी के मड़वा बजरंगबली मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से भागलपुर के साबौर निवासी युवक की मौत
– गुरूवार को देर शाम बस के चपेट में आने से एक अज्ञात बाइक सवार युवक की मौत, बाइक सवार की अब तक शिनाख्त नहीं

इसी क्रम में एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. देर रात कटरिया से बड़ी संख्या में ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. दोनों नवयुवकों की मौत से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और नवगछिया की पुलिस व्यवस्था पर जम कर भड़ास निकाला.

जानकारी मिली है कि दोनों युवक कुर्सेला प्रखंड के कटरिया गांव के पूर्व मुखिया स्व नेपाली यादव के संबंधी हैं. पुलिस ने दोनों युवकों के शव कापोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को गुरूवार को सुर्पुद कर दिया है. घटना की बाबत नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, जिसमें ट्रक के अज्ञात चालक को नामजद किया गया है.

टावर चौक के पास हुए हादसे में एक युवक की मौत

रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के टावर चौक भवानीपुर गांव के पास एक बस के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी है. घटना के बाद पुलिस ने युवक के पास मिले कागजात और मोबाइल के आधार पर युवक की पहचान पूर्णियां जिले के तरौनी गांव निवासी मो इक्तियार के रूप में की गयी है. पुलिस ने युवक के मोबाइल से ही उसके परिजनों को सूचना दी है.

देर रात तक परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल नहीं पहुंचे थे. युवक ग्लैमर बाइकसे पूर्णियां की ओर जा रहा था. एक अनियंत्रित बस ने युवक की बाइक में पीछे से धक्का दे मारा जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है. घटना के बाद बस का चालक भागने में सफल रहा तो पुलिस ने बस को जब्त कर लिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *