गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड में नये वित्तीय वर्ष में 24अतिरिक्त व 2 मिनी आँगनबाड़ी केन्द्र की स्थापना की जायेगी. जिसमें 26 सेविका व 26 सहायिका की नियुक्ति बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा तथा सरकारी भवन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में किराये के भवन में इन केन्द्रों को प्रारंभ किया जायेगा. पूर्व से गोपालपुर प्रखंड में 89 आँगनबाडी केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं. अधिकांश केन्द्र यात्री शेरों व निजी दरवाजे पर चलाये जा रहे हैं. जिस कारण नौनिहालों को बुनियादी सुविधा से मरहूम होना पडता है.

ऑगनबाडी केन्द्रों पर स्कूली शिक्षा के साथ प्रतिदिन मेनू के अनुसार पौष्टिक भोजन भी दिया जाना है. साथ ही बुधवार व शुक्रवार को अंडा दिये जाने का प्रबंध किया गया है. परन्तु अधिकांश केन्द्रों पर अभी तक छोटे छोटे बच्चों को अंडा देखने को भी नहीं मिला है. साथ ही प्रतिमाह कुपोषित बच्चों व धात्री महिलाओं को सूखा राशन दिया जाना है.

परन्तु समुचित देखरेख के अभाव में सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लाभार्थी के बजाय योजना से जुड़े लोगों को हो रहा है. पिछले कई वर्षों से गोपालपुर प्रखंड में सीडीपीओ का पद प्रभार में चल रहा है. प्रधान लिपिक को तीन दिन रंगरा में कार्य करना है तथा एक महिला पर्यवेक्षिका के लंबी छुट्टी में रहने के कारण मात्र एक महिला पर्यवेक्षिका के जिम्मे 89 केन्द्रों के निरीक्षण की जिम्मेदारी है. प्रखंड प्रमुख रूबी देवी ने बताया कि केन्द्र के सुचारु रूप से संचालन करने का निर्देश प्रभारी सीडीपीओ को दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *