नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मनधत टोला इस्माइलपुर निवासी कनीक ठाकुर के दस वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी बुधवार की सुबह स्नान कर घर आने के क्रम में बगल के ही कंपनी ठाकुर घर के पास सिम्मर पेड़ काटने के क्रम में सरस्वती के उपर गिरने से मौके पर ही किशोरी युवती 10 वर्षीय सरस्वती की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों के शोर गुल होने पर मृतक सरस्वती के मां ललिता देवी व पिता कनिक ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचने पर देखा कि उसकी पुत्री सिम्मर पेड़ उसके शरीर पर गिरा हुआ था. जिसमें की उसकी मौत हो गई है. ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी इस्माइलपुर थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद इस्माइलपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया

उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था. जिसे स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि ने समझा बुझाकर शांत कराया गया. मालूम हो कि मृतक सरस्वती सात बहन और एक भाई में चौथे नंबर पे थी. इस मामले में इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दो लोगों पर प्राथमिक दर्ज हुआ है. जिसमें कंपनी ठाकुर और शंकर ठाकुर है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *