नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार स्थित पतंजलि दुकान में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों के सामान व नगद रुपए की चोरी की है. घटना के संबंध में पतंजलि दुकान के संचालक संजीव कुमार ने नवगछिया टाउन थाना में प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया है.

संजीव कुमार ने बताया कि वह हर दिन की तरह मंगलवार को भी सुबह नो बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था. दुकान के सभी सामान बिखरे पड़े थे. दुकान का ताला टुटा देख इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस आई और दुकान की वस्तु को देख.

संजीव ने कहा कि सामानों के साथ चोरों में दुकान में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिक्स भी अपने साथ लेकर चला गया. नवगछिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहां थी इस संबंध में सूचना मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *