नवगछिया। नवगछिया साईं परिवार की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज हरिमहाराज ठाकुरबाड़ी में साईं बाबा के वार्षिक पूजन एवं भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
Total Downloads: 66
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे साईं बाबा के विधिवत पूजन से होगी। इसके बाद विशेष आरती, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
नवगछिया साईं परिवार के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

वहीं, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री शिर्डी साईंनाथ मंदिर, साईंनगर सहौरा में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में सत्संग, साईं भजन एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
