नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 बजरंगबली चौक बलाहा गांव के पास अगुवाणी से भागलपुर जा रही यात्री ले रहे खड़ी बस में नवगछिया की ओर से आ रही एक अनियंत्रित आल्टो कार ने जबरदस्त धक्का दे मारा. घटना के तुरंत बाद मौके से चालक फरार हो गया. इधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो पता चला कि कार में भारी मात्रा में शराब थी. पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार से कुल 1320 पाउच शराब बरामद किया गया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

– बस में धक्का मार कार छोड़ फरार हुआ चालक, कार से भारी मात्रा में शराब बरामद

– खड़ी बस में कार ने मारा धक्का, फिर कार छोड़ फरार हुआ चालक

– पुलिस के अनुसार कार में था 1320 पाउच शराब

घटना की बाबत भवानीपुर नारायणपुर ओपी में प्रथमिकी दर्ज करने और मौके से फरार हुए चालक और वाहन मालिक का पता लगाने में जुट गयी है. जानकारी मिली है कि घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीण व बस में सवार पैंसेजर व बस चालक आल्टो के चालक को दबोचते तबतक ऑल्टो सवार चालक ने लोगों से आरजू मिन्नत कर घटना स्थल से निकल गया. ग्रामीणों ने कहा कि चालक घायल भी हो गया था. उसकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी. चालक ने लोगों से कहा कि वह शादी में जा रहा है.

शादी में उसका जाना बहुत ही जरूरी है. ऐसी स्थिति में अगर वह पुलिस के लफड़े में फंसा तो शादी में नहीं जा पायेगा. इसलिये उसे यहां से जाने दिया जाय. ग्रामीण मामले को समझते तबतक चालक वहां से नौ दो ग्यारह हो गया था. ग्रामीणों को पूरा माजरा तब समझ मे आया जब मौके पर पुलिस पहुंची और ऑल्टो कार की तलाशी ली और उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया.

ग्रामीणों के अनुसार चालक नशे में भी था. इसी कारण से उसने बेवजह खड़ी बस में धक्का दे मारा. इस घटना में बस के एक भी यात्री घायल नहीं हुए हैं.सवाड़ी बस व आँल्टो कार क्षतिग्रस्त हुई. नवगछिया सर्किल के इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि चालक और वाहन मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही शराब के धंधेबाजों को दबोचा जाएगा.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet