नवगछिया- रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला तिनटंगा दियारा में गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस द्वारा गुरुवार की देर रात्रि लगभग 10:30 बजे की गई. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब तस्करों द्वारा घर में छिपाकर रखे गए सैकड़ों बोतल देशी एवं विदेशी शराब को बरामद किया है. वहीं अवैध कारोबारी शराब तस्कर मौके का फायदा उठा कर भाग निकला. पुलिस द्वारा बरामद किए गए अवैध शराब को रंगरा थाना लाया गया.

इस बाबत रंगरा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला तिनटंगा दियारा निवासी मिथिलेश मंडल द्वारा गांव में अवैध रूप से देशी एवं विदेशी शराब का धंधा धड़ल्ले से किए जाने की गुप्त सूचना मिल रही थी. पुलिस ने शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए 15 दिन पूर्व से अपना जाल बिछा रखा था. इसी दौरान गुरुवार की देर रात्रि गुप्त सूचना मिली कि मिथिलेश मंडल लाल रंग के ट्रैक्टर से अपने निर्माणाधीन घर के समीप बने पड़ोसी अरविंद मंडल के घर में अवैध शराब को उतारकर रख रहा है.

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सअनि उपेंद्र मुखिया, सअनि मदन यादव, सअनि अर्जुन सिंह, सअनि गिरीश तिवारी ने दर्जनभर पुलिस बल के साथ उक्त घर को जब घेर कर छापेमारी किया तो भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. पकड़ी गई शराब की बोतलों पर झारखंड का सील लोगो पाया गया है. छापेमारी के दौरान पकड़े गए 375 ml के व्हाईट एंड ब्लू 40 बोतल, 750 ml के सिग्नेचर कंपनी के 9 बोतल, 750 Ml एडवांस्ड चैलेंज के 12 बोतल, 750 ml रिच एंड रेयर के 12 बोतल, कुल 73 बोतल विदेशी शराब एवं 200 एम एल के देसी शराब के 65 पाउच बरामद किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *